Posts

Showing posts with the label वृन्दावन

Shri Madan Mohan Temple, Vrindavan मदन मोहन मन्दिर, वृंदावन

Image
वृन्दावन  के अन्य  मंदिरों  में श्री राधा मोहन  मंदिर , कालीदह, सेवाकुंज, अहिल्या टीला, ब्रह्म कुण्ड, श्रृंगारवट, चीर घाट, गोविन्द देव  मंदिर , काँच का  मंदिर  गोपेश्वर  मंदिर  एवं सवा मन सालिग्राम  मंदिर  आदि भी दर्शनीय हैं।                 महाप्रभु चैतन्य का प्रवासl 15वीं शती में चैतन्य महाप्रभु ने अपनी ब्रजयात्रा के समय वृन्दावन तथा कृष्ण कथा से संबंधित अन्य स्थानों को अपने अंतर्ज्ञान द्वारा पहचाना l       1.गोविंददेव मंदिर.         . वर्तमान वृन्दावन में प्राचीनतम मंदिर राजा मानसिंह का बनवाया हुआ है। यह मुग़ल सम्राट अकबर के शासनकाल में बना था। मूलत: यह मंदिर सात मंजिलों का था। ऊपर के दो खंड औरंगज़ेब ने तुड़वा दिए थे। कहा जाता है कि इस मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर जलने वाले दीप मथुरा से दिखाई पड़ते थे।    2.   यहाँ का विशालतम मंदिर .रंगजी के नाम से प्रसिद्ध है। यह दाक्षिणत्य शैली में बना हुआ है। इसके गोपुर बड़े विशाल एवं भव्य हैं। यह मंदिर दक्षिण भारत के श्रीरंगम के मंदिर की अनुकृति जान पड़ता है। वृन्दावन के दर्शनीय स्थल हैं- निधिवन (हरिदास का निवास कुंज), कालिय