Posts

Showing posts with the label गोकुल

मुरलीधर की मथुरा !कृष्णजन्मभूमि,विश्राम घाट,गोकुल,बरसानाl

Image
मथुरा यमुना नदी के पश्चिमी तटपर बसे विश्व के प्राचीन शहरों में मथुरा एक शहर है । यह शहर भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का केंद्र रहा है । भारत के सात प्राचीन नगर अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका और द्वारका में से एक है मथुरा । इस शहर का इतिहास बहुत ही पुराना है । मथुरा जिले में चार तहसीलें हैं – मांट, छाता, महावन और मथुरा । इसके दस विकास खंड हैं – नंदगांव, छाता, चौमुहां, गोवर्धन, मथुरा, फरह, नौहझील, मांट, राया और बलदेव । जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल ३३२९.४ वर्ग कि.मी. है । प्राचीन काल में यह शूरसेन देश की राजधानी थी । वाल्मीकि रामायण में मथुरा को मधुपुर या मधुदानव का नगर कहा गया है । मंदिर, कुंड, जंगल और घाटों के शहर मथुरा के आसपास बसे स्थानों में प्रमुख हैं, गोकुल, वृंदावन, ब्रज मंडल, गोवर्धन पर्वत, बरसाना, नंदगांव और यमुना के घाट तथा जंगल । मथुरा और उसके आसपास के प्रसिद्ध मंदिर हैं – कृष्णकेशवदेव मंदिर, कालिन्दीश्वर महादेव, दाऊजी मंदिर, दीर्घ विष्णु मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, पद्मनाभजी का मंदिर, पीपलेश्वर महादेव, बलदाऊजी, श्रीनाथजी भंडार आदि ।   प्रमुख क

सुख-शांति ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं कान्हा की बांसुरी,शास्त्रों के अनुसार गोकुल में गायों को चराने के दौरान भगवान कृष्ण कदंब के वृक्ष नीचे बैठकर बांसुरी बजाया करते थे, उनकी बांसुरी की मधुर धुन सुनकर गाय उनके पास आ जाती। सिर्फ गाय ही नहीं, गोपियों को भी उनकी बांसुरी की धुन मोहित कर देती थी। यमुना के किनारे कदंब के काफी वृक्ष हुआ करतेl

Image
       शिवजी भगवान श्री कृष्ण से मिलने गोकुल पंहुचे तो उन्होंने श्री कृष्ण को भेट स्वरूप वह बंसी प्रदान की। उन्हें आशीर्वाद दिया तभी से भगवान श्री कृष्ण उस बांसुरी को अपने पास रखते हैं।                            भगवान विष्णु का अवतार माने जाने वाले श्री कृष्ण जी को बांसुरी बहुत प्रिय थी। वह अपने साथ सदा इसे रखते थे। इसी वजह से शास्त्रों में बांसुरी को विशेष स्थान प्राप्त है। यहां तक कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बांसुरी को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के मुताबिक बांसुरी को घर में रखने से हर तरह की नकारत्मक शक्ति घर से दूर रहती है। इसके अलावा बांसुरी और भी कई तरीकों से घर के लिए शुभ मानी जाती है। आइए जानते हैं कैसे... घर में बनाए रखे सुख-शांति भगवान कृष्ण सभी को बांसुरी की मधुर धुन से मोहित कर लिया करते थे। राधा के साथ उनका लगाव भी इसी बांसुरी के जरिए हुआ था। अगर आपके घर में अशांति का माहौल है या फिर आपकी अपने पार्टनर से बहस या लड़ाई होती है तो आपको भी अपने घर में श्री कृष्ण की बांसुरी रखनी चाहिए। बांस से बनी बांसुरी आपके लिए बहुत शुभ रहेगी। नेगेटिव एनर्जी होगी द